बिहार सहायक उर्दू अनुवादक भर्ती 2026 के लिए नोटिफिकेशन का इंतजार लाखों अभ्यर्थियों को है। यदि आप उन व्यक्तियों में से एक हैं जो बिहार में सहायक उर्दू अनुवादक पद पर नियुक्त होने हेतु इच्छुक हैं, तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अभी तक बिहार स्टाफ सिलेक्शन कमीशन द्वारा इस भर्ती के लिए कोई भी डिटेल ऑफीशियली सार्वजनिक नहीं किया गया है।
इंटरनेट पर उपलब्ध बहुत सारे रिपोर्ट यह दावा करती हैं कि बिहार एसएससी बहुत जल्द इस भर्ती के लिए अधिसूचना को जारी करने वाला है, हालांकि इसकी पुष्टि अभी तक आधिकारिक तौर पर नहीं हुई है। यदि आप बिहार सहायक उर्दू अनुवादक भर्ती का नोटिफिकेशन का इंतजार में हैं तो यह आर्टिकल पूरा जरूर पढ़ें। यहां हमने इंपॉर्टेंट डिटेल जैसे कि एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया, सिलेक्शन प्रोसेस, आदि साझा किया है।
बिहार सहायक उर्दू अनुवादक भर्ती 2026
यह बात महीनो से खबरों में है कि यह बहुत जल्द ही बिहार स्टाफ सिलेक्शन कमीशन सहायक उर्दू अनुवादक पद पर नियुक्ति के लिए बहुत जल्द प्रक्रिया चालू करने वाला है। महीने बीतने के पश्चात भी अभी तक कमीशन द्वारा इसके संबंध में कोई भी जानकारी आधिकारिक तौर पर सार्वजनिक नहीं किया गया है। कुछ रिपोर्ट तो यह दावा करती हैं कि बिहार एसएससी इसका अधिसूचना 2026 के अंत में जारी करेगा।
संभावित है कि बिहार सहायक उर्दू अनुवादक भर्ती का एप्लीकेशन फॉर्म बिहार स्टाफ सिलेक्शन कमीशन के ऑफिसियल वेबसाइट पर तकरीबन 4 सप्ताह तक उपलब्ध रहेगा। एप्लीकेशन फॉर्म जो है वह ऑनलाइन ही भरा जाएगा। ऑफलाइन की कोई भी सुविधा प्राप्त होना की उम्मीद नहीं है। आवेदन करने के लिए पहले कैंडिडेट को रजिस्ट्रेशन करना होगा; इसके पश्चात वह डिटेल और डॉक्यूमेंट अपलोड करके अपना फॉर्म सबमिट कर पाएंगे।
रिक्तियां कितनी हो सकती हैं?
बिहार स्टाफ सिलेक्शन कमीशन में कोई भी जानकारी सार्वजनिक नहीं की है कि सहायक उर्दू अनुवादक पद के लिए नंबर ऑफ वैकेंसी कितनी होने वाली है। कई रिपोर्ट दावा करती हैं कि इसकी संख्या जो है वह 3000 से अधिक होगी। एक्चुअल नंबर का वैकेंसी को हम नोटिफिकेशन के रिलीज होने के बाद ही जान पाएंगे।
एक बार जब बिहार एसएससी द्वारा नोटिफिकेशन रिलीज कर दिया जाएगा तो हम यहां पर कैटिगरी वाइज नंबर और वैकेंसी को भी उपलब्ध करा देंगे ताकि आप यह चेक कर पाए कि आप जिस केटेगरी से संबंध रखते हैं उसके लिए कुल कितनी रिक्तियां उपलब्ध हैं।
आवेदन कौन कर पाएगा?
बिहार सहायक उर्दू अनुवादक भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने हेतु प्रथम रिक्वायरमेंट यह है कि कैंडिडेट भारतीय नागरिक हो एवं बिहार का मूल निवासी हो। इसके अलावा, कैंडिडेट के लिए यहां आवश्यक है कि उसने 12वीं की कक्षा बिहार बोर्ड से पास कर रखी हो जिसमें एक सब्जेक्ट उर्दू भी हो।
आप यह जानले की उर्दू 100 अंक का होना अनिवार्य है। जिन कैंडिडेट का उर्दू 50 अंक का है, वह इस भर्ती के लिए आवेदन नहीं कर पाएंगे। एजुकेशनल क्वालीफिकेशन को फूल फील करने के अलावा, कैंडिडेट के लिए यह भी आवश्यक है कि उसकी उम्र 18 वर्ष से कम या फिर 37 वर्ष से अधिक नहीं हो।
महिलाओं तथा पुरुष दोनों के लिए उम्र में छूट है, लेकिन उसके लिए कंडीशन एप्लीकेबल है। वह महिलाएं जो जनरल या बीसी या ईबीसी केटेगरी से बिलॉन्ग करती हैं, उनके लिए एज रिलैक्सेशन 3 वर्ष का है। पुरुषों के लिए भी 3 वर्ष का एज रिलैक्सेशन है, लेकिन केवल बीसी और ईबीसी कैटेगरी वालों के लिए।
पुरुष और महिलाएं दोनों जो एससी या एसटी केटेगरी से बिलॉन्ग करती हैं, वह 5 वर्ष का एज रिलैक्सेशन को क्लेम कर सकते हैं। जानले की एज रिलैक्सेशन को क्लेम करने के लिए यह आवश्यक है कि कैंडिडेट के पास जरूरी दस्तावेज हो जो कि बिहार सरकार द्वारा जारी किया गया हो।
एप्लीकेशन फीस कितना होने वाला है?
यह बात तो निश्चित है कि बिहार सहायक उर्दू अनुवादक भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने हेतु कैंडिडेट को एप्लीकेशन फीस जमा करना होगा, लेकिन अभी तक बिहार स्टाफ सिलेक्शन कमीशन द्वारा इस संबंध में कोई भी डिटेल सार्वजनिक नहीं की गई है कि यहां अमाउंट कितना होने वाला है।
कुछ रिपोर्ट दावा करती हैं कि सभी कैंडिडेट के लिए एप्लीकेशन फी जो है, मात्र ₹100 होगा। हालांकि अब देखना है कि ऐसा होता है या नहीं। यह तो निश्चित है कि एप्लीकेशन फीस जमा करने के लिए कैंडिडेट के पास विभिन्न ऑनलाइन मार्केट अवेलेबल होंगे, जिनमें डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग और यूपीआई शामिल हैं।
सिलेक्शन प्रोसेस क्या रहने वाला है?
रिपोर्ट के अनुसार बिहार सहायक उर्दू अनुवादक भर्ती 2026 के लिए बिहार स्टाफ सिलेक्शन कमीशन में लिखित परीक्षा दो स्टेज में आयोजित करेगी, जिसमें पहला स्टेज प्राइमरी परीक्षा होगा तथा दूसरा मेंस परीक्षा। प्रिलिमनरी परीक्षा का नेचर क्वालीफाइंग होने वाला है और मेन परीक्षा के आधार पर ही फाइनल रिजल्ट तैयार की जाएगी।
सैलरी कितना मिलेगा?
जो भी कैंडिडेट सहायक उर्दू अनुवादक पद पर बिहार में नियुक्त होंगे, उनकी सैलरी है लेवल 5 के पे स्केल के आधार पर प्राप्त होगी जिसका स्टार्टिंग बेसिक पे ₹29,200 है। बेसिक पे के अलावा सभी कैंडिडेट को महंगाई भत्ता तथा हॉर्स अलाउंस भी प्राप्त होगा। इन हैंड सैलरी जो कैंडिडेट को प्राप्त हो सकती है, वह तकरीबन ₹40,000 होगी।

No comments:
Post a Comment